फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   joa it paperleak case Hamirpur SIT Team seized secretary laptop and other record

JOA IT Paperleak: एसआईटी ने कब्जे में लिया सचिव का लैपटॉप व अन्य रिकॉर्ड, पूछे ये सवाल

Thu, 29 Dec 2022 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 11:38 AM IST
सार

एसआईटी टीम ने पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर से पूछा कि गोपनीय शाखा में किस-किस स्तर के अधिकारी को प्रवेश की अनुमति थी।

विज्ञापन
joa it paperleak case Hamirpur SIT Team seized secretary laptop and other record
कर्मचारी चयन आयोग के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एसआईटी प्रमुख डीजीपी जी शिवा कुमार, एसआईटी सदस्य अतिरिक्त अधीक्षक विजिलेंस रेणू शर्मा और डीएसपी कमल ने बुधवार तीन बजे ओएसडी जितेंद्र सांजटा से आयोग के पूर्व सचिव के कार्यालय की अलमारी की चाबी मांगी। अलमारी से लैपटॉप समेत अन्य रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया। पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर से पूछा कि गोपनीय शाखा में किस-किस स्तर के अधिकारी को प्रवेश की अनुमति थी।

विज्ञापन


गोपनीय शाखा और अलमारी के ताले की चाबी किसके पास रहती थी। प्रश्नपत्र सेट कौन करता था, प्रिंटिंग कहां करवाते थे। प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी किसके कब्जे में रहती। इस तरह कई सवालों के जवाब पूछे गए। कर्मचारियों से उनके रिश्तेदारों के परीक्षा में भाग लेने के दौरान उन कर्मचारियों की ड्यूटियां कहां लगती थीं और अंडर टेकिंग किस तरह ली जाती थी। सूत्र बताते हैं कि एसआईटी ने पिछले पांच साल में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं का रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन


सचिव के चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी संदेह के घेरे में
एसआईटी की शक की सूई आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर, उनके वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तरफ भी घूम गई है। क्योंकि पूर्व सचिव का सरकारी चालक देर शाम तक आयोग में उनके साथ रुकता था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही गोपनीय शाखा और आयोग सचिव के कार्यालय के बीच फाइलों व अन्य गोपनीय दस्तावेजों को पहुंचाता था। इन दोनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिवार और अन्य रिश्तेदारी में कौन-कौन सरकारी नौकरी में है, यह भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed