फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT Paperleak case Hamirpur SIT TEam raid on accused coaching centre seized record

JOA IT Paperleak: दलाल के टाइपिंग प्रशिक्षण संस्थान में एसआईटी की रेड, दस्तावेज कब्जे में लिए

Thu, 29 Dec 2022 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

आरोप है कि मुख्य आरोपी आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद द्वारा लीक किए वाले प्रश्नपत्रों को दलाल ही अभ्यर्थियों को बेचता था। लीक प्रश्नपत्र के बदले में वसूली जानी वाली धनराशि उमा तक पहुंचाता था।

विज्ञापन
JOA IT Paperleak case Hamirpur SIT TEam raid on accused coaching centre seized record
कोचिंग सेंटर पर एसआईटी की रेड। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पैसे लेकर जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले की जांच तेज कर दी है। वीरवार को इस मामले में एसआईटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के समीप अणु चौक पर स्थित दलाल संजीव कुमार के टाइपिंग प्रशिक्षण संस्थान में दबिश दी। संस्थान के भीतर रखे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य जरूरी फाइलों को भी टीम ने अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि मुख्य आरोपी आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद द्वारा लीक किए वाले प्रश्नपत्रों को दलाल ही अभ्यर्थियों को बेचता था। लीक प्रश्नपत्र के बदले में वसूली जानी वाली धनराशि उमा तक पहुंचाता था। एसआईटी को उम्मीद है कि संस्थान से बरामद हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेजों से प्रश्नपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन


उधर, एसआईटी की एक अन्य टीम ने दिनभर कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में डटी रही। टीम ने आयोग के माध्यम से हुईं विभिन्न भर्तियों का रिकॉर्ड जुटाकर कब्जे में लिया है। एसआईटी सदस्य डीएसपी विजिलेंस कमल वर्मा ने आयोग के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा से पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड भी मांगा है। दरअसल आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद और दलाल संजीव कुमार ने बीते वर्ष आयोजित पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। हालांकि, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी निखिल आजाद ने इस साल 25 दिसंबर को प्रस्तावित पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा के लिए भी आवेदन किया हुआ है। जबकि मुख्य आरोपी उमा आजाद का बड़ा बेटा नितिन आजाद हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड की ऑक्शन रिकॉर्डर और मार्केट सुपरवाइजर की भर्ती परीक्षाओं में टॉपर रहा है। इसलिए, एसआईटी पूर्व में आयोजित भर्ती परीक्षाओं का रिकॉर्ड जांच रही है। एसआईटी प्रमुख डीआईजी विजिलेंस जी शिवा कुमार हमीरपुर से शिमला लौट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed