फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA candidates finish Dharna in Hamirpur

सीएम के आश्वासन पर जेओए के अभ्यर्थियों का धरना समाप्त

Sun, 15 Dec 2019 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Dec 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
JOA candidates  finish Dharna in Hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय हमीरपुर के बाहर 17 दिन से वन टाइम रिलेक्सेशन के लिए धरने पर बैठे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इन्हें ओटीआर देने की मंशा विस सत्र के दौरान जाहिर की है।

विज्ञापन


कहा गया है कि सरकार इन्हें जल्द नौकरी देगी। आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा का आभार जताया। अभ्यर्थियों का कहना है कि ओटीआर मिलने के बाद इन्हें करीब 500 से अधिक पदों पर नौकरी मिल जाएगी। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में अभ्यर्थियों ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के कारण ही इन्होंने धरना समाप्त किया है। 
विज्ञापन


जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 के तहत हायर एजूकेशन व प्राइवेट कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों को नौकरी से वंचित किया गया है। करीब 5 साल पहले सरकार ने 1156 पद भरने को विज्ञप्ति निकाली थी। लिखित परीक्षा सहित अन्य चरण पूरा करने के बाद भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का हवाला देकर हायर एजूकेशन व प्राइवेट कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों को नौकरी से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 2400 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। यह अभ्यर्थी सरकार से ओटीआर की मांग कर रहे थे। वन टाइम रिलेक्सेशन के लिए 17 दिन से यह युवा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। कांग्रेस विधायक सुजानपुर राजेंद्र राणा के माध्यम से विधानसभा सत्र के दौरान इन अभ्यर्थियों का मुद्दा रखा गया। इस दौरान अभ्यर्थी अमन गौतम, सुदेश कुमार, रोहित, राजेश कुमार, संदीप, भास्कर गौतम, नवीन, अभिमन्यु, राकेश कुमार, रामदयाल, अजय धीमान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed