{"_id":"66b4a7c26198f90b09048c5b","slug":"jitendra-singh-appointed-engineer-in-chief-project-of-public-works-department-government-gave-promotion-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जितेंद्र सिंह बने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ प्रोजेक्ट, सरकार ने दी पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जितेंद्र सिंह बने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ प्रोजेक्ट, सरकार ने दी पदोन्नति
Thu, 08 Aug 2024 04:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:42 PM IST
सार
सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता जितेंद्र सिंह को पदोन्नत कर इंजीनियर इन चीफ बनाया है।
विज्ञापन
हिमाचल लोक निर्माण विभाग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता जितेंद्र सिंह को पदोन्नत कर इंजीनियर इन चीफ बनाया है। उन्हें इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजेक्ट) नियुक्त किया गया है। साथ ही विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पाल सिंह को इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह को पे मैट्रिक्स (1,48,800-2,18,600) के साथ प्रति महीने 1000 रुपये विशेष भत्ता दिया जाएगा। अधिकारी को इस आदेश के जारी होने की तिथि से एक माह की अवधि के भीतर एफआर-22 के प्रावधान के तहत वेतन निर्धारण के लिए विकल्प का इस्तेमाल करना होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
अब वित्त विभाग की देगा स्टडी लीव के मामलों को मंजूरी
स्टडी लीव की मंजूरी के लिए प्रशासनिक विभागों को दी गई शक्तियों को सरकार ने वापस ले लिया है। ऐसे में अब स्टडी लीव की मंजूरी के सभी मामले अब वित्त विभाग के स्तर पर निपटाए जाएंगे। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है।
विज्ञापन