{"_id":"62cc60d642461f31db06fe77","slug":"jee-mains-result-2022-karthik-dewan-of-shimla-got-99-55-percentile-elder-brother-sarthak-was-the-topper-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Result 2022: शिमला के कार्तिक दीवान ने पाए 99.55 परसेंटाइल, बड़े भाई सार्थक 2020 में रहे थे टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Mains Result 2022: शिमला के कार्तिक दीवान ने पाए 99.55 परसेंटाइल, बड़े भाई सार्थक 2020 में रहे थे टॉपर
Mon, 11 Jul 2022 11:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:14 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कार्तिक दीवान ने जेईई-मेन में 99.55 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। कार्तिक के बड़े भाई सार्थक दीवान 2020 में जेईई के स्टेट टॉपर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक दीवान अपने माता-पिता व भाई के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया। देश में 14 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कार्तिक दीवान ने जेईई-मेन में 99.55 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। कार्तिक के बड़े भाई सार्थक दीवान 2020 में जेईई के स्टेट टॉपर रहे। दोनों भाईयों ने जेईई में अच्छा प्रदर्शन किया है। कार्तिक दीवान बड़े भाई सार्थक दीवान के रास्ते पर चलकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए देश के नामी आईआईटी में प्रवेश पाने का लक्ष्य लेकर चले हैं।
विज्ञापन
बड़े भाई सार्थक आईआईटी गुवाहाटी में मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटर (एमएंडएन )में इंजीनियरिंग कर रहे हैं। कार्तिक के पिता और माता आईजीएमसी में डॉक्टर हैं। दोनों ने कार्तिक की उपलब्धि पर खुशी जताई है। पिता डॉ. योगेश दीवान और माता डॉ. दीपा दीवान ने कहा कि बच्चों की जो इच्छा है, उन्हें उसी पर आगे चलने में सहयोग कर रहे हैं, यह उनकी अपनी मेहनत का फल है।
विज्ञापन