फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission norms framed by central board of secondary education

Hamirpur News: जिस जिले में नवोदय विद्यालय, वहीं के बच्चों को मिलेगा दाखिला

Wed, 18 Jan 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Jan 2023 12:43 PM IST
सार

अगर किसी बच्चे ने अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिले के स्कूल में दाखिला लिया है, तो उसके लिए वहां के पते का प्रमाण, राशन कार्ड का होना अनिवार्य है। जिसे आवेदन करते समय वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission norms framed by central board of secondary education
जवाहर नवोदय विद्यालय -फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गृह जिले की शर्त लागू कर दी है। इस वर्ष संबंधित जिले में स्थित नवोदय स्कूल में वही विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे, जो उस जिले का स्थायी निवासी हो। किसी एक जिले के विद्यार्थी दूसरे जिले में स्थित विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। विद्यालय में प्रवेश के लिए लगाई गई शर्त के कारण बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जो दूसरे जिलों में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। अब वह छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

विज्ञापन


अगर किसी बच्चे ने अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिले के स्कूल में दाखिला लिया है, तो उसके लिए वहां के पते का प्रमाण, राशन कार्ड का होना अनिवार्य है। जिसे आवेदन करते समय वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस समय पूरे भारत में 649 नवोदय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अभिभावकों देशराज, राकेश कुमार, अशोक कुमार, संत कुमार, उषा देवी, सरोज कुमारी, प्रीतम चंद, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, रजनीश कुमार, रचना देवी, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, कमल कुमार, कुलदीप कुमार आदि ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में पढने वाले बच्चों को आवेदन से वंचित कर दिया है। उधर, नवोदय विद्यालय डूंगरी हमीरपुर की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने कहा कि अपने जिले को छोड़कर जो विद्यार्थी दूसरे जिले के स्कूलों में पढ़ते हैं, वह आवेदन नहीं कर सकते हैं। अगर आवेदन करना है तो उस जिले के पते का राशन कार्ड, आधार कार्ड वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed