{"_id":"5e42a08f8ebc3ee5f9167a0e","slug":"jan-manch-program-to-be-held-in-eight-districts-of-himachal-minister-will-hear-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के आठ जिलों में होंगे जनमंच कार्यक्रम, मंत्री सुनेंगे समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के आठ जिलों में होंगे जनमंच कार्यक्रम, मंत्री सुनेंगे समस्याएं
Tue, 11 Feb 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के आठ जिलों में जनमंच कार्यक्रम बुधवार को होंगे। ऊना के हरोली में मंत्री महेंद्र सिंह, सोलन के नालागढ़ में सरवीण चौधरी, कुल्लू में रामलाल मारकंडा, सिरमौर के शिलाई में विपिन परमार, बिलासपुर के घुमारवीं में वीरेंद्र कंवर, चंबा के डलहौजी में बिक्रम सिंह, शिमला के रामपुर में गोविंद ठाकुर और हमीरपुर के बड़सर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
मंडी के सराज में 16 फरवरी को जनमंच कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और 19 फरवरी को कांगड़ा के देहरा में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज जाएंगे। जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति में जनमंच कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन