{"_id":"6543ce59fdce658a90077165","slug":"jairam-thakur-no-tourist-will-come-to-himachal-if-taxes-continue-to-be-imposed-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: टैक्स लगते रहे तो कोई पर्यटक नहीं आएगा हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: टैक्स लगते रहे तो कोई पर्यटक नहीं आएगा हिमाचल
Thu, 02 Nov 2023 09:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Nov 2023 09:59 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन रोजगार और आय का साधन है। गाड़ियों, टैक्सियों पर टैक्स लगते रहे तो कोई भी पर्यटक हिमाचल में नहीं आएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गेयटी थियेटर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन रोजगार और आय का साधन है। गाड़ियों, टैक्सियों पर टैक्स लगते रहे तो कोई भी पर्यटक हिमाचल में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा प्रभावित लोगों पर राजनीति करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
जिन लोगों के घर चले गए हैं उनको दस हजार रुपये प्रति माह किराया देने की घोषणा पर कुछ नहीं हुआ है। अभी तक किसी को इस रूप में राहत नहीं दी गई है। प्रभावित लोग रिश्तेदारों के घरों एवं पशुओं के रहने वाली जगहों में रह रहे है। उन्होंने कहा कि वाटर सेंस के लिए कमीशन बना दिया है। लाखों रुपये प्रति महीने के नियुक्तियों पर खर्च हो रहा है।
विज्ञापन