फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITI student beaten by principal with belt in Hamirpur in Himachal Pradesh

होमवर्क पूरा न करने पर प्रिंसिपल ने आईटीआई प्रशिक्षु को बेल्ट से पीटा

Fri, 03 Jan 2020 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
ITI student beaten by principal with belt in Hamirpur in Himachal Pradesh
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

हमीरपुर जिले की एक सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल पर संस्थान के प्रशिक्षु की बेल्ट से निर्मम पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मामले की शिकायत हमीरपुर पुलिस थाने में दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं हमीरपुर अस्पताल में पीड़ित छात्र का मेडिकल करवाया है। मेडिकल के बाद हमीरपुर पुलिस ने यह मामला दूसरे पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र का बताते हुए इसे संबंधित पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र ने बताया कि वह मोटर मेकेनिक ट्रेड का प्रशिक्षु है। उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। इस पर शिक्षक ने संस्थान के प्रधानाचार्य को इस बारे में बताया। इससे प्रधानाचार्य भड़क गए। प्रशिक्षु छात्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसे अन्य छात्रों के सामने फर्श पर लिटाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा है। पिटाई के चलते ठंड के मौसम में पूरा बदन दर्द कर रहा है। पीड़ित ने पुुलिस से आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि मोटर मेकेनिक ट्रेड का प्रशिक्षु पढ़ने में लापरवाह है। न तो क्लास में आता है और न ही होमवर्क करता है। टीचर की शिकायत पर उससे पूछताछ की गई थी, लेकिन पिटाई नहीं की।


संबंधित प्रशिक्षु छात्र गरीब घर का है, अगर पढ़ेगा तो अच्छी नौकरी कर अपने परिवार को चला सकता है। उसे मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षु ने शिकायत दी है। मेडिकल करवाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed