फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ITI Counselling: 50 percent seats remained vacant in Himachal, now youth from outside states also have a chanc

ITI Counselling: हिमाचल में खाली रह गईं 50 फीसदी सीटें, अब बाहरी राज्यों के युवाओं को भी मौका

Thu, 25 Aug 2022 01:48 PM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

खाली सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के शेड्यूल में संशोधन किया है। खाली सीटों को भरने के लिए अब बाहरी राज्यों के युवाओं को भी मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
ITI Counselling: 50 percent seats remained vacant in Himachal, now youth from outside states also have a chanc
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले राउंड की काउंसलिंग में 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के शेड्यूल में संशोधन किया है। खाली सीटों को भरने के लिए अब बाहरी राज्यों के युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। बाहरी राज्यों के युवाओं के लिए अब आईटीआई में 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। भारी बारिश और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक युवाओं को एक और मौका देते हुए 27 अगस्त तक आवेदन करने करने का मौका भी दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड में आवेदन तो किया, मगर दाखिला नहीं लिया और वह अपने कोर्स भी अपडेट करना चाहते हैं तो उनके लिए भी एक बेहतर मौका दिया जा रहा है। निदेशक विवेक चंदेल ने कहा कि इस बार पहले राउंड में 50 प्रतिशत सीटें ही भरी हैं। ऐसे में दूसरे राउंड की काउंसलिंग में नियमों में कुछ संशोधन किया गया है। बाहरी राज्यों के युवाओं से आईटीआई में 15 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। 
विज्ञापन


यह रहेगा दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल
दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 24 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान फीस, च्वाइस और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। एक सितंबर को काउंसलिंग की जाएगी और सीटें भी इसी दिन आवंटित की जाएंगी। पांच सितंबर को अभ्यर्थियों के असली प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी और उनको पसंद का संस्थान दिया जाएगा। छह सितंबर को दूसरे राउंड में खाली बची सीटों को भी प्रदर्शित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed