फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITBP jawan martyred after one and a half month of marriage, last rites performed with state honours.

Himachal: शादी के डेढ़ माह बाद आईटीबीपी जवान शहीद, सैकड़ों ने नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Wed, 10 Jan 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

नादौन उपमंडल की जलाड़ी पंचायत के जजौली गांव निवासी आइटीबीपी जवान दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

विज्ञापन
ITBP jawan martyred after one and a half month of marriage, last rites performed with state honours.
शहीद दीपेश परमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल की जलाड़ी पंचायत के जजौली गांव निवासी आइटीबीपी जवान दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों नम आंखों ने दीपेश को अंतिम विदाई दी। मंगलवार देर शाम को दीपेश की पार्थिव देह को सेना की एक टुकड़ी ने उनके पैतृक गांव में पहुंचाया था। पार्थिव देह के घर पहुंचते ही हर किसी की आंखें नम हो गईं। डेढ़ माह पूर्व ही शहीद का विवाह हुआ था। मृतक दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार तीन वर्ष पूर्व आइटीबीपी में भर्ती हुए थे। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे और  7 जनवरी को ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल अवस्था में ही उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गय। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोनल अस्पताल तेजू में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान ही दीपेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 22 नवंबर को ही दीपेश का विवाह हुआ था और अभी 29 दिसंबर को वह छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया था। दीपेश के पिता भी पूर्व सैनिक हैं। दीपेश की पार्थिव देह को उनके छोटे भाई आदर्श परमार ने मुखाग्नि दी। दीपेश के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीड़ित परिवार के घर जा कर दीपेश के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed