फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ITBP 43rd Battalion jawan also infected, Mashobra shift

आईटीबीपी की 43वीं बटालियन का जवान भी संक्रमित, मशोबरा शिफ्ट

Sat, 20 Jun 2020 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
ITBP 43rd Battalion jawan also infected, Mashobra shift
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले के सराहन स्थित आईटीबीपी कैंप पहुंचे एक जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 43वीं बटालियन का यह जवान 14 मई को राजस्थान से छुट्टी काटकर ड्यूटी ज्वाइन करने आया था और आईटीबीपी बटालियन परिसर में क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था। तीन दिन पहले 19वीं बटालियन के कर्नाटका से कोर्स कर सराहन पहुंचा एक जवान सराहन में दो दिन रह कर जेएंडके रवाना हुआ था, वह भी लखनपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लखनपुर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया जवान 19वीं बटालियन का है, जबकि अब पॉजिटिव आया जवान 43वीं बटालियन का है।

विज्ञापन


प्रशासन ने दोनों बटालियनों के 47 जवानों के सैंपल जांच को भेजे थे जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान, बीएमओ आरके नेगी, नायब तहसीलदार सराहन प्यारे लाल नेगी और आईटीबीपी के अधिकारियों ने जवान को कोरोना अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो भारत-चीन के बीच तनाव के चलते सरकार अवकाश पर गए सभी जवानों को ड्यूटी पर बुला रही है, जिस कारण कई जवान देश के कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में राजस्थान भी अग्रणी राज्यों में शामिल है। बीएमओ रामपुर आरके नेगी ने बताया कोरोना पॉजिटिव आए जवान को कोरोना केयर सेंटर मशोबरा भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed