{"_id":"654ce509562f14e5330c0fc7","slug":"investigation-of-blast-in-middle-bazaar-shimla-handed-over-to-cid-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Blast Case: मिडिल बाजार शिमला में धमाके की जांच सीआईडी के हवाले, एनएसजी रिपोर्ट में सामने आए कई तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Blast Case: मिडिल बाजार शिमला में धमाके की जांच सीआईडी के हवाले, एनएसजी रिपोर्ट में सामने आए कई तथ्य
Thu, 09 Nov 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:28 PM IST
सार
मिडिल बाजार स्थित हिमाचल रसोई रेस्तरां में हुए संदिग्ध धमाके की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। एनएसजी की रिपोर्ट में कई तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
शिमला धमाके का सीसीटीवी फुटेज(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडिल बाजार स्थित हिमाचल रसोई रेस्तरां में हुए संदिग्ध धमाके की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। एनएसजी की रिपोर्ट में कई तथ्य सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी को मामले की जांच करने को कहा है। एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है। बीते जुलाई माह में मिडिल बाजार के एक रेस्तरां में हुए रहस्यमय धमाके में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
धमाका होने से आसपास की दुकानों व घरों के शीशे तक टूट गए। इस मामले को गैस रिसाव से जोड़कर देखा जा रहा था। उल्लेखनीय है कि एनएसजी के अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और नेशनल बम डेटा सेंटर टीम के साथ घटनास्थल पर करीब 9 घंटे तक बारीकी से हर पहलू की पड़ताल की थी। मौके से सैंपल को एकत्र कर अलग-अलग लिफाफों में सील किया गया था। घटनास्थल से पत्थर, ईंट, टाइलों, मिट्टी, दीवारों से गिरा रेता, लोहे की चदरों, कांच व लकड़ियों के टुकड़े भी जांच के लिए एकत्रित किए थे।
विज्ञापन