फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   investigation against Additional SP of Hamirpur and Powers taken away, responsibility given to SP

हमीरपुर: एडिशनल एसपी की छीनीं शक्तियां, एसपी को दी जिम्मेदारी, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Sat, 11 Sep 2021 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 10:46 AM IST
सार

डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट 2007 के सेक्शन 63 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश जारी किए हैं कि एडिशनल एसपी की सभी सुपरवाइजरी ड्यूटियों को अब अपनी जिम्मेदारियों के अतिरिक्त एसपी हमीरपुर संभालेंगी। इसके साथ ही वह अगले आदेशों तक वह एडिशनल एसपी हमीरपुर तो रहेंगे, लेकिन उनके पास किसी भी तरह का सुपरवाइजरी कार्य नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
investigation against Additional SP of Hamirpur and Powers taken away, responsibility given to SP
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एडिशनल एसपी विजय कुमार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीपी संजय कुंडू की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर एडिशनल एसपी की सभी शक्तियां छीनकर एसपी को दे दी गई हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट 2007 के सेक्शन 63 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश जारी किए हैं कि एडिशनल एसपी की सभी सुपरवाइजरी ड्यूटियों को अब अपनी जिम्मेदारियों के अतिरिक्त एसपी हमीरपुर संभालेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह अगले आदेशों तक वह एडिशनल एसपी हमीरपुर तो रहेंगे, लेकिन उनके पास किसी भी तरह का सुपरवाइजरी कार्य नहीं रहेगा। डीजीपी ने यह कार्रवाई एडिशनल एसपी के खिलाफ चल रही दो विभागीय जांच के चलते की है। सूत्रों का कहना है कि विजय कुमार के खिलाफ सरकारी मुलाजिमों से बदसलूकी समेत अन्य आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके चलते एक विभागीय जांच आईजी दक्षिण रेंज शिमला हिमांशु मिश्र को दी गई है, जबकि दूसरी जांच मंडी रेंज के डीआईजी मधुसूदन कर रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ही एडिशनल एसपी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed