फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   International Film Festival: 40 films shown in four days,

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: चार दिन में दिखाईं 40 फिल्में, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया समापन

Mon, 01 Jul 2024 12:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2024 12:18 PM IST
सार

 कला एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल का समापन प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया।

विज्ञापन
International Film Festival: 40 films shown in four days,
हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छोटी काशी मंडी में पहली बार आयोजित चार दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बीती शाम को संपन्न हो गया। कला एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल का समापन प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया। संस्कृति सदन मंडी में संपन्न हुए इस फिल्म फेस्टिवल में 40 फिल्में दिखाई गईं। इसके माध्यम से वास्तविक घटनाओं को भी दर्शाया गया और सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। महोत्सव के समापन पर बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा ने इसे मंडी और हिमाचल प्रदेश के लिए एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने चार दिनों तक मंडी जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके यहां की खूबसूरती को निहारा है।

विज्ञापन


भविष्य में अब यह लोग यहां पर आकर अपनी फिल्मों की शूटिंग करेंगे, जिससे प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को पंख लगने की संभावना है। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए कला एंटरटेनमेंट और अन्य आयोजकों को बधाई भी दी।  कला एंटरटेनमेंट के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि मंडी जिला के बहुत से कलाकार आज फिल्म जगत में अपना अच्छा नाम कमा रहे हैं। इन सभी को एक मंच पर लाकर और साफ-सुथरे सिनेमा के माध्यम से लोगों तक तरह-तरह के संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस बार पहला प्रयास था और इसे सफल बनाने में सभी ने अपना अहम योगदान दिया है। भविष्य में इस आयोजन को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि मंडी के लोगों को सीने जगत के बारे में इससे भी ज्यादा जानने को मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 देश भर के विभिन्न कोनों से अपनी फिल्में लेकर यहां आए फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को समापन मौके पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मुंबई से आए फिल्म निर्देशक शुमौन गोहो ने कहा कि उन्हें पहाड़ बहुत ज्यादा पंसद हैं और यहां पर आकर उन्होंने पहाड़ों की वास्तविक सुंदरता को महसूस किया है। पहाड़ों में फिल्म फेस्टिवल को आयोजित करने का जो प्रयास हुआ है उसके लिए कला एंटरटेनमेंट की पूरी टीम बधाई की पात्र है।  समापन मौके पर खुले मंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, थिएटर और सिनेमा से जुड़े लोगों ने आए हुए कलाकारों से अपने सवाल पूछे और उनके जवाब जाने। इस मौके पर एडीसी मंडी रोहित राठौर, फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, यशपाल शर्मा, संजय मिश्रा, राजेश जैस, नीरज सूद, सपना संड, गगन प्रदीप, पीहू, निर्देशक एवं आयोजक पवन कुमार शर्मा और निर्देशक आदित्य ओम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed