Himachal: आईएएस अधिकारी टीना डाबी से प्रेरणा लेकर नाहन के सुशांत चौहान ने पास की यूपीएससी परीक्षा
सिरमौर के नाहन विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र देवका पुड़ला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान ने यूपीएससी परीक्षा पास क अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नाहन विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र देवका पुड़ला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान ने यूपीएससी परीक्षा पास क अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुक्रवार केा घोषित यूपीएससी के नतीजों में सुशांत ने 659वीं रैंक प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए सुशांत ने बताया कि वह जब आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे तो आईएएस टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पहले रैंक के साथ पास कर लिया है। बस यही एक पल था जब उन्हें लगा कि वह भी अपने सपने को साकार करेंगे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात एक किया।
शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात पिता भूपेंद्र सिंह चौहान व माता ममता देवी ने भी अपने बेटे के लक्ष्य को पूरा करने में हर संभव साथ दिया। माता-पिता ने बताया कि उन्हें गर्व है कि आज उनके बेटे ने सबसे कठिन परीक्षा को पास कर उनका मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बेटा बचपन से ही आज्ञाकारी रहा है। एसवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि सुशांत दसवीं कक्षा में जब स्कूल में पढ़ाई करता था तो उन्हें उम्मीद थी कि वह प्रदेश भर में टॉप करेगा, लेकिन न जाने क्या कारण रहे कि छात्र मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाया। लेकिन अब सुशांत ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही यकीन रहा है कि यह छात्र यूपीएससी के लिए बना है। इस लिए माता-पिता व छात्र का समय-समय पर इस दिशा मार्गदर्शन भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.