फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Information about vacant posts in BBN industries will be available on the portal, the association has prepared

हिमाचल: बीबीएन के उद्योगों में रिक्त पदों की पोर्टल पर मिलेगी जानकारी, संघ ने तैयार की वेबसाइट

Sun, 07 Jan 2024 11:02 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ उद्योग संघ ने www.bbniatrade.com पोर्टल तैयार किया है। इसमें बीबीएनआईए के सभी पदाधिकारी और सदस्य पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Information about vacant posts in BBN industries will be available on the portal, the association has prepared
बीबीएन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बीबीएन उद्योग संघ ने नई पहल की है। इसके तहत अब जहां उद्योगपतियों को उनकी जरूरत का सामान मिलने में आसानी होगी, वहीं बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार भी आसानी से मिलेगा। बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ उद्योग संघ ने www.bbniatrade.com पोर्टल तैयार किया है। इसमें बीबीएनआईए के सभी पदाधिकारी और सदस्य पंजीकृत हैं। इसमें बद्दी के स्थानीय दुकानदार, ट्रेडर और युवा भी जुड़ सकते हैं। इससे जुड़ने से यह फायदा होगा कि अगर किसी उद्योग में किसी भी मशीनरी या अन्य सामान की जरूरत पड़ती है तो वह इस पोर्टल पर डाल देगा। यहां पर जिस भी डीलर या वर्कशॉप में यह सामान होगा, उसके प्रबंधक संबंधित कंपनी से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन


अभी तक यहां की कंपनियों को एक छोटी सा सामान लेने के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। पोर्टल से जुड़ने से जहां पर डीलर और ट्रेडर्स को फायदा होगा वहीं जीएसटी के रूप में टैक्स प्रदेश सरकार को मिलेगा। दूसरे आईटीआई और बेरोजगार युवाओं के लिए यह पोर्टल पंजीकरण कराने के लिए निशुल्क रखा गया है। अभी तक ऐसा होता आया है कि अगर किसी कंपनी को तकनीकी और अन्य कामगार की जरूरत होती है तो वह कैंपस इंटरव्यू करवाता है, लेकिन अब युवा जब इस पोर्टल से जुड़ेंगे जैसे भी किसी कंपनी में किसी कामगार की जरूरत होगी वह संपर्क करके युवाओं को रख सकता है। बेरोजगार युवाओं घर बैठे ही नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।
विज्ञापन


उद्योग और व्यापारी दोनों के लिए फायदेमंद
बीबीएनआईए के संरक्षक एवं सलाहकार शैलेष अग्रवाल ने बताया कि बीबीएनआईए की यह बहुत अच्छी पहल है जो उद्योगपतियों के हित में है। उद्योगपतियों को घर बैठे ही जरूरत का सामान मुहैया होगा, वहीं स्थानीय व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और सरकार को भी टैक्स के रूप में राजस्व मिलेगा। अभी तक यह टैक्स दूसरे राज्यों को जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसानी से मिलेगा रोजगार
बीबीएनआईए के संगठन सचिव मुकेश जैन ने कहा कि आईटीआई और दसवीं पास युवा बेरोजगार के घूमते रहते हैं। जबकि बीबीएन में 2400 उद्योग हैं और किसी न किसी उद्योग में कामगार की जरूरत पड़ती रहती है। ऐसे में जब उद्योगपति को पता होगा उसकी जरूरत का युवा है तो वह उसे काम पर बुलाएगा। इससे बेरोजगारी भी कम होगी। पोर्टल ने एक माह से चल रहा है। अभी तक यह बीबीएनआईए के कार्यालय में आउटसोर्स से चल रहा है। बेरोजगार युवाओं को पंजीकरण करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed