फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industries worth 10 thousand crores will soon be brought to the ground: Jairam

10 हजार करोड़ रुपये के उद्योग जल्द धरातल पर उतारे जाएंगे: जयराम

Thu, 29 Oct 2020 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Industries worth 10 thousand crores will soon be brought to the ground: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दस हजार करोड़ रुपये निवेश की परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। वह गुरुवार को बल्क ड्रग पार्क पर फार्मा उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ वेबिनार की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क विकसित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस प्रस्तावित पार्क के लिए 1400 एकड़ भूमि का चयन किया जा चुका है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित जल विद्युत, शुद्ध वायु, रेल और सड़क संपर्क आदि सुविधाएं प्रदेश के ऊना जिला में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के लिए बेहतर संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। हिमाचल सरकार ने ऊना जिला में बल्क ड्रग पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भेजा है। जयराम ठाकुर ने फार्मा उद्योगों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके सभी सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।  उन्होंने प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए फार्मास्यूटिकल उद्योग की बड़ी कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए निमंत्रित किया। वेबिनार में बल्क ड्रग मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीआर सीकरी, साइड्स कैडिला के अध्यक्ष और एमडी पंकज पटेल, ग्लोबल एपीआई बिजनेस डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के सीईओ दीपक सापरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केशुभाई ने हर वर्ग के कल्याण को कई योजनाएं चलाईं : जयराम  
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका वीरवार को अहमदाबाद में देहांत हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केशुभाई पटेल दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने गुजरात के विकास और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि केशुभाई पटेल एक महान नेता थे, जिन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत के साथ कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed