{"_id":"5f09be508ebc3e63d704547c","slug":"indu-goswami-statement-over-bjp-organization-general-secretary-pawan-rana-regarding-president-appointment-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदु गोस्वामी बोलीं- पवन राणा बताएंगे भाजपा अध्यक्ष के लिए मेरा नाम किसने उछाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदु गोस्वामी बोलीं- पवन राणा बताएंगे भाजपा अध्यक्ष के लिए मेरा नाम किसने उछाला
Sun, 12 Jul 2020 09:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा के खिलाफ एक और पार्टी नेता ने मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अपना नाम उछाले जाने की घटना के बाद पवन राणा को लपेटे में लिया है। उन्होंने कहा कि कैसे उनका नाम सोशल मीडिया में आया, यह संगठन से पूछा जाए। इस बारे में पवन राणा से पूछें। वह इस बारे में कोई बात नहीं करेंगी। यह मालूम रहे कि इससे पहले ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला ने भी राणा के खिलाफ मोर्चा खोला था। हालांकि, धवाला बाद में बैकफुट पर आ गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को इंदु गोस्वामी से पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनका पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम उछाले जाने के मामले में बात की गई तो वह बोलीं कि यह तो संगठन से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने पवन राणा का नाम लेते हुए कहा कि इस बारे में उनसे ही पूछा जाना चाहिए। इंदु ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में भी उनसे कोई बात नहीं की है। ये बातें कहां से उठीं, उन्हें नहीं मालूम, इसे फेसबुक पर उठाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति हो रही है, इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा कि अगर यह जिम्मेदारी हाईकमान उन्हें देता है तो क्या वह इसे लेने के लिए तैयार हैं। इस पर वह बोलीं कि जिम्मेवारी की बात ही नहीं उठती है, जब तक संगठन उनसे बात नहीं करे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला ने भी पार्टी के संगठन महामंत्री पवन राणा पर उनके हलके में हस्तक्षेप करके समानांतर लोगों को खड़ा करने का आरोप लगाया था, मगर बाद में धवाला बैकफुट पर आ गए थे। उधर, इंदु गोस्वामी के इस बयान के बाद संगठन महामंत्री पवन राणा से भी फोन पर संपर्क साधा गया, मगर वह उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन