फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Independence Day program organized with simplicity in Himachal amid disaster

Himachal: आपदा के बीच हिमाचल में सादगी के साथ आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

Tue, 15 Aug 2023 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/सोलन/मनाली/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/सोलन/मनाली/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।

विज्ञापन
Independence Day program organized with simplicity in Himachal amid disaster
हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह मंगलवार को ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं, जिनका नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक प्रणव चौहान ने किया। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को हमीरपुर में बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग, आयुष और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तिरंगा फहरायाऔर भव्य परेड की सलामी ली। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड्स और एनएसएस की टुकड़ियों ने बारिश की बूंदाबादी के बीच शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह गौरवमयी ऐतिहासिक दिन हम सभी भारतवासियों के लिए उन वीर सपूतों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें आजादी दिलवाई। चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की सीमाओं की सुरक्षा तक हिमाचल के जवानों ने वीरता का परचम लहराया है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि देश का पहला परमवीर चक्र प्रदेश के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा को प्राप्त हुआ था। इनके अलावा कैप्टन विक्रम बत्रा, कर्नल डीएस थापा तथा सूबेदार मेजर संजय कुमार को भी वीरता के सर्वोच्च पुरस्कार परमवीर चक्र से नवाजा गया।
विज्ञापन


केलांग में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीपीएस आशीष बुटेल ने परेड का निरीक्षण किया। वन विभाग के जवानों ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिस्सा लिया। मनाली में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीपीएस सुंदर ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोलन में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं, मंडी में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने सभी शहीदों को याद किया और विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने राजभवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Independence Day program organized with simplicity in Himachal amid disaster
राज्यपाल ने राजभवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : संवाद

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने उनके खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है, जब विदेशी साम्राज्य की दासता से यह राष्ट्र मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि असंख्य देशभक्तों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्ष ने हमें स्वतंत्रता दिलाई। स्वतंत्रता दिवस पर हम उन सभी देशभक्तों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हम उन वीर सपूतों को भी नमन करते हैं जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन्होंने राज्य की उन्नति एवं सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि अधिक निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ हम राष्ट्र और राज्य की उन्नति के लिए अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करेंगे। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन कर्मियों को राष्ट्रध्वज भेंट किए। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed