फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In bad weather, the short runway at Gaggal airport is becoming a hindrance in landing

Gaggal Airport: खराब मौसम में गगल एयरपोर्ट पर लैंडिंग में बाधा बन रहा छोटा रनवे

Tue, 02 Jul 2024 10:05 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2024 10:05 AM IST
सार

गगल एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के कारण पायलटों को लैंडिंग के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते खराब मौसम में अकसर गगल एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइटें रद्द हो जाती हैं। 

विज्ञापन
In bad weather, the short runway at Gaggal airport is becoming a hindrance in landing
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात का मौसम शुरू होते ही गगल एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों को लैंड करवाना पायलट के लिए चुनौती से कम नहीं है। गगल एयरपोर्ट का रनवे छोटा होने के कारण पायलटों को लैंडिंग के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते खराब मौसम में अकसर गगल एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइटें रद्द हो जाती हैं। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट का विस्तार होने पर ऐसी दिक्कतों से राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार गगल एयरपोर्ट का मौजूदा समय में रनवे 1370 मीटर के करीब है।

विज्ञापन


जानकारों की मानें तो जहाज को लैंड करने के लिए 5000 मीटर की विजिबिलिटी की जरूरत होती है, जो रनवे छोटा होने के कारण खराब मौसम में पायलटों को नहीं मिल पाती है। इसके चलते उन्हें यहां पर लैंड करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गगल एयरपोर्ट पर खराब मौसम में भी लैंडिंग करवाने के लिए सितंबर 2016 को गगल एयरपोर्ट पर डॉप्लर वैरी हाई फ्रिक्वेंसी ओमनी डायरेक्शनल रेंज (डीवीओआर) को स्थापित करने का प्रपोजल तैयार किया गया था।

विज्ञापन

वहीं इस डीवीओआर को नवंबर, 2018 में स्थापित कर इसे चालू कर दिया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस सिस्टम के लगने से खराब मौसम में भी पायलटों को लैंड करने के लिए उचित विजिबिलिटी मिल जाएगी, लेकिन रनवे की लंबाई कम होने के कारण खराब मौसम में यहां पर लैंडिंग के दौरान जरूरी विजिबिलिटी पायलटों को नहीं मिल पा रही है, जिसके चलते यहां पर अकसर खराब मौसम में फ्लाइटों को रद्द करना पड़ता है।

गगल एयरपोर्ट सभी प्रकार के उपकरणों से लैस है, लेकिन यहां के रनवे की लंबाई कम है। इसके चलते पायलटों को पर्याप्त विजिबिलिटी नहीं मिल पाती, जिसके चलते खराब मौसम में जहाज नहीं उतर पाते हैं। गगल एयरपोर्ट का विस्तार होने के बाद यहां पर इस तरह की दिक्कतों से निजात मिलेगी।- धीरेंद्र सिंह, निदेशक, गगल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed