फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   imd shimla: 73rd highest rainfall recorded in July since 1901, know how the weather will be for a week

HP Monsoon: जुलाई में वर्ष 1901 के बाद 73वीं सबसे ज्यादा बारिश दर्ज, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Fri, 01 Aug 2025 03:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 03:29 PM IST
सार

जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश साल 1949 में 548.6 मिलीमीटर हुई थी। राज्य में  इस बार जुलाई में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश हुई। 

विज्ञापन
imd shimla: 73rd highest rainfall recorded in July since 1901, know how the weather will be for a week
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1901 के बाद से इस बार जुलाई में 73वीं सबसे ज्यादा 250.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश साल 1949 में 548.6 मिलीमीटर हुई थी। राज्य में  इस बार जुलाई में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश हुई। जुलाई में 255.9 मिमी बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 250.3 मिमी बारिश हुई। मंडी जिले में सबसे अधिक 574.7 मिमी और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 10, हमीरपुर 12, कुल्लू 25, मंडी 49, शिमला 70, सिरमाैर 4 व ऊना में 12 फीसदी अधिक बारिश हुई। जबकि चंबा में सामान्य से 18, कांगड़ा 10, लाहाैल-स्पीति 75 व सोलन में 18 फीसदी कम बारिश हुई। 

विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1, 4 और 5 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  2, 3, 6 और 7 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आज चंबा, कांगड़ा व मंडी जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। 2 से 5 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट है।  वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के उत्तरार्ध (अगस्त से सितंबर ) के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed