{"_id":"61b5fc3167b50c623f273129","slug":"ima-passing-out-parade-2021-anmol-lieutenant-in-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA POP 2021: शिक्षक दंपती के दोनों बेटे सेना में लेफ्टिनेंट पद पर देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA POP 2021: शिक्षक दंपती के दोनों बेटे सेना में लेफ्टिनेंट पद पर देंगे सेवाएं
Sun, 12 Dec 2021 10:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:03 PM IST
सार
शिक्षक दंपती का बड़ा बेटा अनमोल कानव दो दिन पहले ही राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी देहरादून से पास आउट हुआ है। जबकि छोटा बेटा अनुराग कानव अगले साल जून माह में पास आउट होगा।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बना अनमोल कानव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर की ग्यारह ग्रां पंचायत के भालत गांव के दो सगे भाई सेना में लेफ्टिनेंट पद पर सेवाएं देंगे। पेशे से अध्यापक नरेश शर्मा और मीना देवी के दोनों बेटों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बड़ा बेटा अनमोल कानव दो दिन पहले ही राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी देहरादून से पास आउट हुआ है। जबकि छोटा बेटा अनुराग कानव अगले साल जून माह में पास आउट होगा। दोनों ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
पिता नरेश शर्मा ने कहा कि दोनों ने मेहनत की है। बड़े बेटे ने 2017 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि छोटे बेटे ने 2018 में एनडीए की परीक्षा पास की। अनमोल दो दिन पहले ही देहरादून राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी से पास आउट हुआ है और घर आया है। घर पर रविवार को कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी हिस्सा लिया और परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन