फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: illagal parking on sanjauli to igmc shimla

Live Report: शिमला के संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित सड़क पर बिना परमिट दौड़ रहे वाहन

Wed, 30 Nov 2022 05:41 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 05:41 PM IST
सार

शहर की संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार सड़क भी प्रतिबंधित की श्रेणी में शामिल है। लेकिन इस सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क होने से स्कूल, कॉलेज के छात्रों, मरीजों और राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
Shimla: illagal parking on sanjauli to igmc shimla
शिमला में डेंटल कॉलेज के पास सड़क किनारे पार्क वाहन और लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी की प्रतिबंधित सड़कों पर कुछ वाहन बिना परमिट के दौड़ रहे हैं। शहर की संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार सड़क भी प्रतिबंधित की श्रेणी में शामिल है। लेकिन इस सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क होने से स्कूल, कॉलेज के छात्रों, मरीजों और राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने इस प्रतिबंधित सड़क का निरीक्षण किया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-

विज्ञापन


 स्थान : लक्कड़ बाजार। समय : 2:45 बजे दोपहर। हरियाणा नंबर के वाहन में दो लोग बैठे हैं। पुलिस चौकी के पास गाड़ी खड़ी कर चालक बाहर आया। स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि यह प्रतिबंधित मार्ग है।
विज्ञापन

यहां बिना परमिट के वाहन नहीं ला सकते। इसके बाद चालक ने वाहन को मोड़ा और वापस आईजीएमसी की तरफ चल पड़ा। यहां से आगे मनचंदा दुकान से होते हुए आईजीएमसी तक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी हैं। एक किलोमीटर सड़क पर यहां पर अवैध तौर पर गाड़ियां खड़ी हैं। इस सड़क पर आवाजाही के लिए वाहन की गाड़ियों में आगे परमिट लगाना जरूरी है। यहां पुलिस के भी कुछ वाहन अवैध रूप से खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : आईजीएमसी। समय: 3:20 बजे दोपहर। अस्पताल के चौक पर एचआरटीसी की बस खड़ी है। इसमें सवारियां खचाखच भरी हैं। यहां पर जाम लगा है। राहगीर को चलने के लिए जगह नहीं बची है। कई लोग जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से होकर निकलने के लिए मजबूर है। डेंटल कॉलेज के क्रॉसिंग के पास बार-बार जाम की स्थित बन रही है। इससे आगे करीब 500 मीटर मेडिकल हॉस्टल सड़क तक वाहन सड़क किनारे खड़े हैं। हैरत इस बात की है कि प्रतिबंधित मार्गों पर बिना परमिट वाहन ले जाने पर 1500 रुपये चालान का प्रावधान है। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे।

लोगों ने ये कहा

केस-1
अर्चना शहर के एक कॉलेज में पढ़ती हैं और हर रोज इस सड़क होकर आवाजाही करती है। उन्होेंने कहा कि सुबह और शाम के वक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। कई बार तो चलना भी मुश्किल हो जाता है।

केस -2
कॉलेज छात्रा हिमांशी ने बताया कि सड़क पर छोटे-बड़े सभी वाहन आवाजाही करते हैं। इसके साथ सड़क पर हमेशा वाहन खड़े होते हैं। कई बार तो जाम के कारण पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। कहा कि यहां पर फुटपाथ बनाया जाए ताकि आवाजाही करने में परेशानी न हो।

केस -3
अधिवक्ता राजन कहौल ने बताया कि यह सड़क अस्पताल जाने के लिए है। लेकिन इस प्रतिबंधित सड़क पर कोई भी गाड़ी खड़ा करके चला जाता है। उच्च न्यायालय के आदेशों को सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। प्रशासन को आदेशों की पालना और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उचित कदम उठाना चाहिए।

केस -4
संजौली निवासी मोहित ने बताया कि आम तौर पर सड़क पर ट्रैफिक अधिक रहता है। कई वाहन तेज रफ्तार से आवाजाही करते हैं। कुछ समय पहले उसका दोस्त भी वाहन की टक्कर से घायल हो गया था।

केस -5
अधिवक्ता हेम चंद शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय ने अस्पताल की सड़क को प्रतिबंधित घोषित किया है। बावजूद इसके प्रशासन ऑर्डर को लागू करने में नाकाम साबित हो रहा है। आखिर न्यायालय के आदेश का औचित्य की क्या रहा गया है। एक हफ्ते में चालान कर वाहन हटाए जाते है। दूसरे हफ्ते में स्थिति दोबारा पहले जैसे हो जाती है। बड़ी बसों से भी जाम की स्थिति बन रही है।


अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई
संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग है। यहां पर सिर्फ मरीजों को छोड़ने और ले जाने के लिए वाहन को अनुमति दी जाती है। सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अजय भारद्वाज, डीएसपी (ट्रैफिक)

शिमला। स्थान : लक्कड़ बाजार। समय : 2:45 बजे दोपहर। हरियाणा नंबर के वाहन में दो लोग बैठे हैं। पुलिस चौकी के पास गाड़ी खड़ी कर चालक बाहर आया। स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि यह प्रतिबंधित मार्ग है। यहां बिना परमिट के वाहन नहीं ला सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed