फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IIT Mandi Research: continuous Landslide from prashar lake hill in Mandi

IIT Mandi: पराशर की पहाड़ी में लगातार हो रहा भूस्खलन, झील को खतरा, कोटरोपी जैसे बन सकते हालात

Mon, 03 Jul 2023 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jul 2023 12:01 PM IST
सार

शोध में सामने आया है कि पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहां बादल पहुंचकर अटक जाते हैं। बादलों के पहाड़ से टकराने के बाद खूब बारिश होती है।

विज्ञापन
IIT Mandi Research: continuous Landslide from prashar lake hill in Mandi
भूस्खलन की सैटेलाइट तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

इलाका उत्तरशाल का पराशर क्षेत्र चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां ओरोग्राफिक प्रभाव के चलते अकसर बादल फटते हैं। कई सालों से बादल फटने की घटनाओं से पराशर की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यह कभी भी तबाही मचा सकता है। यहां कोटरोपी जैसे हालात बन सकते हैं। इसका खुलासा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायमेंटर इंजीनियरिंग विभाग की तीन सदस्यीय टीम के पांच से छह साल के शोध में हुआ है।

विज्ञापन


भविष्य में यदि भूस्खलन की दिशा बदलती है तो पराशर झील पर भी खतरा मंडरा सकता है। टीम के शोध में यह साफ है कि बादल फटने जैसी घटनाएं आगे भी पेश आती रहेंगी। हाल ही में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के पराशर दौरे में टीम ने यह मामला उनके समक्ष भी उठाया। शोध में सामने आया है कि पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहां बादल पहुंचकर अटक जाते हैं। बादलों के पहाड़ से टकराने के बाद खूब बारिश होती है।
विज्ञापन


अत्यधिक बारिश को बादल फटने की संज्ञा दी जाती है। बादल फटने के बाद एक ही जगह में काफी भूस्खलन हो रहा है। यहीं का मलबा बादल फटने के बाद बागी गांव तक पहुंचता है और तबाही मचाता है। पिछले कई सालों से बादल फटने के बाद पराशर झील से करीब 500 मीटर दूरी पर एक जगह लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन बागी की तरफ को हो रहा है। यहां बड़ी चट्टानें और पत्थर बादल फटने पर बागी की तरफ बहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैटेलाइट इमेज में इसे साफ देखा जा सकता है। बागी से भूस्खलन वाली जगह 500 मीटर ऊंचाई पर है। ऐसे में जब बादल फटता है तो पानी के तेज बहाव के साथ बड़े पत्थरों और चट्टानों की गति भी तेज होती है और इससे काफी नुकसान होता है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. डीपी शुक्ला, सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक स्वामी, लैंड स्लाइड एक्सपर्ट डॉ. केवी उदय टीम में शामिल रहे। 


आईआईटी की मदद से नुकसान हो सकता है कम
पराशर क्षेत्र में बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते नुकसान हर बार पेश आता है। ऐसे में जरूरी है कि क्षेत्र में हर बड़े निर्माण कार्य में आईआईटी मंडी का सहयोग लिया जाए। आईआईटी मंडी की तकनीक के जरिये नुकसान को कम से कम किया जा सकता है। पराशर क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं प्राकृतिक हैं, इन्हें रोका नहीं जा सकता है। - डॉ. दीपक स्वामी, शोधकर्ता टीम के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed