फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If the bus fare is not increased, the buses operation will stop from July 1, private operators gave ultimatum

किराया न बढ़ाया तो एक जुलाई से खड़ी कर देंगे बसें, निजी ऑपरेटरों ने दिया अल्टीमेटम

Fri, 26 Jun 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
If the bus fare is not increased, the buses operation will stop from July 1, private operators gave ultimatum
सांकेतिक तस्वीर

कैबिनेट के फैसले से नाखुश हिमाचल के निजी बस ऑपरेटरों ने 30 जून तक किराया न बढ़ाने की सूरत में एक जुलाई से बसें खड़ी करने का अल्टीमेटम दिया है। मांग की है कि सरकार बसों में खाली रहने वाली सीटों का किराया भी सरकार वहन करे। हिमाचल में इस समय निजी ऑपरेटरों की करीब 300 बसें चल रही हैं। सरकार की ओर से दी गई राहत पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बस ऑपरेटरों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की।

विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने की। संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों को उम्मीद थी कि 25 जून को कैबिनेट बैठक में उनके हित में सरकार कोई निर्णय लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर में कहा कि सरकार ने बिना किसी मापदंड से प्रदेश में बसें चलाने का निर्णय लिया है, जबकि ग्राउंड में वास्तविकता कुछ और ही है। 
विज्ञापन


बसों की समयसारिणी पर उठाए सवाल 
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक बसें चलाने का आदेश दिए हैं, जबकि लंबे रूट की अधिकतर बसों की समयसारिणी 7 बजे से पहले भी है। इस कारण निजी बस ऑपरेटरों को अपनी बसें चलाने में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी 
परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों की बैठक होने की सूचना है। इनकी मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed