{"_id":"64872939f25cda13190df8a7","slug":"icc-cricket-world-cup-2023-cricket-matches-in-hpca-cricket-stadium-dharamshala-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें खेलेंगी वर्ल्ड कप के मैच
Tue, 13 Jun 2023 09:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:48 AM IST
सार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि उम्मीद है कि धर्मशाला स्टेडियम को वर्ल्ड कप के तीन से अधिक मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर-नवबंर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बड़े मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में अपने मुकाबले खेलेंगी। भारतीय टीम के एक मैच के अलावा अन्य मेहमान टीमों के मुकाबले धर्मशाला स्टेडियम में होंगे। जानकारी के मुताबिक भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप में धर्मशाला स्टेडियम को तीन से पांच मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
पहला मैच 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड की टीम के साथ हो सकता है। अन्य मुकाबले मेहमान टीमों के बीच खेले जाएंगे। 29 अक्तूबर को न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। टूर्नामेंट में हर टीम अपने नौ-नौ मैच खेलेगी। इसके अलावा धर्मशाला में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड टीम के साथ अपना मैच खेल सकती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही वर्ल्ड के मैचों का शेड्यूल आईसीसी की ओर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अंदरखाते वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि उम्मीद है कि धर्मशाला स्टेडियम को वर्ल्ड कप के तीन से अधिक मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। एक मैच भारतीय टीम का भी होगा। उन्होंने कहा कि एसपीसीए हर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैदान की नई आउटफील्ड भी अच्छी है। आईपीएल मैचों के दौरान भी खिलाड़ियों ने पिच और आउटफील्ड को अच्छा बताया था।
विज्ञापन