{"_id":"642986b950bce7eda20145e3","slug":"ias-hemraj-bairwa-assumes-hamirpur-deputy-commissioner-charge-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हेमराज बैरवा ने संभाला हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार, योजनाओं का फीडबैक लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हेमराज बैरवा ने संभाला हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार, योजनाओं का फीडबैक लिया
Sun, 02 Apr 2023 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:14 PM IST
सार
हेमराज बैरवा ने कहा कि वह जिले में सरकार की सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
आईएएस हेमराज बैरवा, डीसी हमीरपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2013 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा ने रविवार को हमीरपुर के 32वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले हमीरपुर पहुंचने पर एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने हेमराज बैरवा का स्वागत किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
हेमराज बैरवा ने इससे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक के रूप में कार्य किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका बहुत ही सराहनीय योगदान रहा। राजस्थान के जिला दौसा के निवासी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हेमराज बैरवा ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक की है। उन्होंने हिमाचल में मंडी जिले के पधर उपमंडल में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ की थी।
विज्ञापन
इसके बाद इन्होंने एसडीएम मनाली, एडीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा एवं बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं, विशेष सचिव शिक्षा, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, उपायुक्त किन्नौर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
हमीरपुर के उपायुक्त के रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए हेमराज बैरवा ने कहा कि वह जिला में सरकार की सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों की टीम के साथ पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्त ने एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा और जिले के अन्य अधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा की तथा जिले में इन योजनाओं की प्रगति के संबंध में आवश्यक फीडबैक लिया।