{"_id":"679db71b8d6cb813000d8711","slug":"husband-is-in-jail-now-woman-and-youth-arrested-with-chitta-know-the-whole-case-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Sat, 01 Feb 2025 11:26 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:26 AM IST
सार
पुलिस ने प्रियंका निवासी ऊना बाजार और राहुल निवासी पोलियां बीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को पकड़ा है। पुलिस ने प्रियंका निवासी ऊना बाजार और राहुल निवासी पोलियां बीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार महिला का पति पहले ही चिट्टा के केस में जेल की सलाखों में है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसआईयू विंग को गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार शाम को अमृतसर से ऊना आ रही एचआरटीसी बस में कोई चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर के समय पंडोगा में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान जैसे एचआरटीसी बस पंडोगा में पहुंची तो एसआईयू टीम ने बस को चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला और युवक की तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ की मात्रा 8.53 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। जिला ऊना पंजाब राज्य के साथ सटा हुआ है। ऐसे में नशा तस्कर पंजाब राज्य से विभिन्न प्रवेश द्वारों से ऊना में प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने चिट्टा माफिया को कुचलने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। वहीं, विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है। पुलिस टीम लगातार चिट्टा माफिया की धरपकड़ भी कर रही है। इसके बावजूद लगातार नशा तस्कर पंजाब से चिट्टा लेकर ऊना में आ रहे है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। इसी के तहत पंडोगा में एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला व एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन