फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hundreds of jobs taken away by making my office a crematorium: Kangana

मेरे ऑफिस को श्मशान बना कर सैकड़ों का रोजगार छीना: कंगना

Thu, 17 Sep 2020 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/ मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/ मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of jobs taken away by making my office a crematorium: Kangana
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने गुरुवार को महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने सोशल मीडिया में कहा कि मेरे कर्मस्थान को श्मशान बनाकर न जाने कितने लोगों का रोजगार छीन लिया।  एक फिल्म यूनिट कई 100 लोगों को रोजगार देती है। एक फिल्म रिलीज होकर थिएटर से लेकर पॉपकॉर्न बेचने वाले का घर चलाती है। हम सबसे रोजगार छीनकर वे लोग पीएम मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय रोजगार दिवस मना रहे हैं। अपने मुंबई वाले घर ऑफिस पर बुलडोजर चलाने के बाद की फोटो शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि जो कभी मंदिर था, उसे कब्रिस्तान बना दिया, देखो मेरे सपनों को कैसे तोड़ा, यह बलात्कार नहीं?।

विज्ञापन


एक शेयर के माध्यम से अपना दर्द बताते हुए कहा- एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में। कंगना का कहना है कि यह बलात्कार है मेरे सपनों, मेरे हौसलों, मेरे आत्म-सम्मान और मेरे भविष्य का। ऑफिस को तोड़ना तथाकथित नारीवादी कानून के तहत अवैध भवन को तोड़ना बता रहे हैं। केस जीतने पर क्या लोग उनसे माफी मांगेंगे। मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका नहीं सकती। राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मैंने मान-सम्मान, स्वाभिमान के साथ अब तक जिंदगी जी है। गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी। सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed