फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall forecast in shimla tourist crowd in shimla and new year celebration shimla

Shimla News: बर्फबारी के पूर्वानुमान से शिमला शहर में बढ़ी सैलानियों की भीड़

Thu, 29 Dec 2022 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 11:56 AM IST
सार

सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के कारोबारी भी उत्साहित हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर से पहले शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है।

विज्ञापन
snowfall forecast in shimla tourist crowd in shimla and new year celebration shimla
शिमला में रिज मैदान पर घूमते सैलानी। शहर में सैलानी भारी संख्या में पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद वीकेंड से पहले बुधवार से ही शिमला में सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से 29 और 30 दिसंबर को शिमला जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को देर शाम तक शिमला का रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से ही शहर में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर एक बजे लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। 

विज्ञापन


नगर निगम की मैट्रोपोल और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों ने सड़क किनारे वाहन खड़े करने शुरू कर दिए जिससे जाम की भी समस्या पेश आई। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी देर शाम तक सैलानियों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के कारोबारी भी उत्साहित हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर से पहले शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। हिमपात की उम्मीद में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार में तेजी आने से शहर के कारोबारी उत्साहित हैं। इससे पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार चमका, रात दस बजे तक खुल रहीं दुकानें 
नए साल के जश्न से पहले ही राजधानी का कारोबार चमकने लगा है। सैलानियों की आवाजाही बढ़ते ही शहर के कई कारोबारी भी अब रात 10 बजे तक दुकानें खोल रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि दो तीन दिन से शहर में भीड़ बढ़ी है। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से मालरोड, लक्कड़ बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में भी कारोबार में तेजी आई है।

त्योहारी और शादियों के सीजन बाद अब क्रिसमस और न्यू ईयर पर बाजार चमका है। उम्मीद है कि न्यू ईयर के जश्न के लिए शिमला आ रहे सैलानी अगले कुछ दिन यहीं रहेंगे। इससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शहर के कई शो रूम में कपड़ों और जूतों पर 30 से 40 फीसदी छूट देकर भी ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।


शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटक स्थलों पर भी कारोबार में तेजी आई है। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए काफी सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे काम में तेजी आई है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते तक राजधानी का कारोबार ऐसे ही बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed