{"_id":"6535fd134c5ab2d0740f0e35","slug":"hrtc-bus-to-khatu-shyam-mandir-will-started-from-today-online-booking-started-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: चिंतपूर्णी से खाटू श्याम को सीधी बस सेवा आज से, ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: चिंतपूर्णी से खाटू श्याम को सीधी बस सेवा आज से, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Mon, 23 Oct 2023 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:27 AM IST
सार
चिंतपूर्णी से खाटू श्याम धाम का एक तरफ का किराया 840 रुपये है। दोनों तरफ की दूरी करीब 1506 किलोमीटर है।
विज्ञापन
खाटू श्याम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिंतपूर्णी से खाटू श्याम (राजस्थान) के लिए सीधी बस सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। शाम चार बजे चिंतपूर्णी बस स्टैंड से बस चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 पर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। पहली बार दो बड़े धार्मिक स्थलों के बीच परिवहन निगम की ओर से बस चलाई जा रही है। निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। लोग घर बैठे अपने लिए सीट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार को शाम पांच बजे तक चार लोगों ने खाटू श्याम जाने के लिए सीटें बुक करवाईं। चिंतपूर्णी से खाटू श्याम धाम का एक तरफ का किराया 840 रुपये है। दोनों तरफ की दूरी करीब 1506 किलोमीटर है। बस शाम 4 बजे चिंतपूर्णी से वाया अंब से ऊना पहुंचेगी। ऊना से बस 5:40 बजे चलेगी। वाया हरोली होते हुए रात 8:40 बजे चंडीगढ़-17 सेक्टर बस स्टैंड पहुंचेगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से अंबाला होते हुए रात 10:50 बजे पेहवा, रात 1:45 बजे हिसार, सुबह सात बजे राजस्थान के सीकर और 8:20 पर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। शाम पांच बजे बस खाटू श्याम से चिंतपूर्णी रवाना होगी। शाम 6:15 पर सीकर, रात 10:45 पर हिसार, रात 12:40 पर पेहवा, सुबह 3:30 चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड, सुबह 6.00 बजे ऊना और 7:30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचेगी।
विज्ञापन