{"_id":"650d6a6b4f0efd9d6d047165","slug":"hrtc-bus-stopped-in-the-middle-of-the-road-passengers-reached-kilar-after-walking-three-kilometers-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच सड़क पर हांफ गई बस, तीन किलोमीटर पैदल चलकर किलाड़ पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच सड़क पर हांफ गई बस, तीन किलोमीटर पैदल चलकर किलाड़ पहुंचे यात्री
Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
सार
प्रदेश के चंबा जिले के शुण से किलाड़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस महालू नाला के पास बीच सड़क पर हांफ गई।
विज्ञापन
बीच सड़क पर हांफ गई बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुण से किलाड़ जा रही सरकारी बस महालू नाला के पास शुक्रवार सुबह 10:00 बजे बीच खराब हो गई। बस में किलाड़ कॉलेज के विद्यार्थियों समेत करीब 37 सवारियां थीं। बस में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक-परिचालक ने नीचे उतरकर जांच की, लेकिन बस स्टार्ट न होने पर सवारियों ने धक्का मारकर इसे सड़क किनारे किया, जिससे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवाया गया। इसके बाद तीन किलोमीटर पैदल चलकर विद्यार्थी और ग्रामीण किलाड़ तहसील मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायत शुण, सेचू, हिलौर, साहली, साच, फिंडरू के तहत गांवों से रोजाना विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण काम के सिलसिले में किलाड़ मुख्यालय जाते हैं। सवारियों में सुनी राम, चरकतु राम, ठाकुर लाल, बंशी लाल, ध्यान सिंह और अनिता कुमारी ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाली निगम की बसें बीच राह रुक जाती हैं। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कई बार प्रबंधन से रूटों पर खटारा बसें न चलाने के बारे में चेताया गया है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब शुण-किलाड़ रूट की बस शुक्रवार सुबह बीच राह में खराब हो गई। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि क्षेत्र के रूटों पर इस प्रकार की बसों को न भेजा जाए।
विज्ञापन