फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus stopped in the middle of the road due to the exhaustion of diesel

Kullu: डीजल खत्म होने से बीच सड़क खड़ी हो गई एचआरटीसी की बस, तीन किलोमीटर तक लगीं वाहनों की कतारें

Thu, 23 Jun 2022 05:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 05:22 PM IST
सार

कुल्लू-भुंतर सड़क (एमडीआर) पर डीजल खत्म होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की दो से तीन किलोमीटर तक कतारें लग गईं। 

विज्ञापन
HRTC bus stopped in the middle of the road due to the exhaustion of diesel
बस खराब होने से लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-भुंतर सड़क (एमडीआर) पर डीजल खत्म होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की दो से तीन किलोमीटर तक कतारें लग गईं। बस सैंज के रैला से कुल्लू आ रही थी। गुरुवार सुबह 10:00 बजे गांधीनगर में बस का डीजल खत्म हो गया। करीब 40 मिनट तक जाम लगने से पर्यटकों समेत स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आम जनता को परेशान होना पड़ा। सड़क तंग होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।

विज्ञापन


भुंतर की ओर से पिरड़ी और कुल्लू की ओर से सरवरी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यात्री रोहन वर्मा, शुभम और अक्षय ने कहा कि बस में डीजल खत्म होने की सूचना अंतरराज्जीय बस अड्डा कुल्लू में दी गई। उसके उपरांत निगम की टीम डीजल लेकर गांधीनगर पहुंची। बस में डीजल भरने के उपरांत बस को करीब 40 मिनट बाद बस अड्डा के लिए लाया गया। उधर, बस अड्डा प्रभारी टेक चंद ने कहा कि बस स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। समस्या दूर कर बस को बस अड्डा कुल्लू लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed