फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hrtc bus accident in sulah kangra himachal pradesh, many passenger injured

हिमाचल: सुलह में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 यात्री घायल

Fri, 27 Aug 2021 05:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 05:16 PM IST
सार

 नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। 

विज्ञापन
hrtc bus accident in sulah kangra himachal pradesh, many passenger injured
सुलह में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। इनमें से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया। 

विज्ञापन


हालांकि, घायलों में एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं, अस्पताल की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को एहतियातन टांडा भेज दिया गया है। नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed