फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus accident in sirmour, Narrow escape of 20 passengers

खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 17 यात्री घायल, ऐसे बची जान

Wed, 04 Mar 2020 10:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,संगड़ाह (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Mar 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus accident in sirmour, Narrow escape of 20 passengers
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह की भलाड भलौना पंचायत में पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहनों और एंबुलेंस से संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। रात नौ बजे तक संगड़ाह अस्पताल में घायलों को उपचार दिया गया। जहां से दो गंभीर घायलों मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे के करीब भलाड़ के समीप हुआ। एचआरटीसी की बस भलाड के समीप पछुआ के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इस बीच बस दो पलटे खाकर बान के पेड़ों में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण राहत व बचाव कार्यों में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर ग्रामीणों ने बस से घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बस में 20 लोग सवार थे, जिनमें कई लोगों को चोटें आई हैं।

ये हुए घायल

गनीमत यह रही कि बस दुर्घटनाग्रस्त होते हुए बान के पेड़ों में जा रुकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस चालक सुरेंद्र और परिचालक प्रीतपाल सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर साइड के पट्टे टूटने से यह हादसा हुआ।

एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में कुल 20 लोग सवार थे। घायलों का संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया जा रहा  है। तहसीलदार आत्माराम ने बताया कि कम व ज्यादा घायलों को प्रशासन की ओर से 2, 3 और 5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

संगड़ाह अस्पताल पहुंचाए घायलों में सुमन, इंद्र सिंह, मांगाराम, नीमा देवी, अमर सिंह, जातीराम, कुंदन सिंह, राकेश और सुबधा देवी आदि शामिल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल राकेश निवासी भलौना और सुबधा देवी निवासी क्यारी गुंडाह को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed