फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Conducted Spot admission Counselling for B.Ed seats

HPU Shimla: मेरिट आधार पर हुआ बीएड सीटों का आवंटन, 493 सीटों के लिए पहुंचे 1100 से ज्यादा विद्यार्थी

Thu, 30 Nov 2023 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Nov 2023 10:34 AM IST
सार

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि बीएड के दो सरकारी और 72 निजी संस्थानों की 7850 सीटों में से 7190 सीटें भरी जा चुकी हैं। मैनेजमेंट कोटा की शेष 660 सीटों को भी मेरिट के आधार पर ही आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
HPU Shimla Conducted Spot admission Counselling for B.Ed  seats
एचपीयू में बीएड की काउंसलिंग के लिए पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लंबे अंतराल के बाद सत्र 2023-25 में बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बुधवार को बीएड की निजी और सरकारी कॉलेजों की शेष 493 सीटों का आवंटन के लिए स्पॉट एडमिशन के लिए काउंसलिंग हुई। विवि की बीएड काउंसलिंग एड एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बी के शिवराम और समन्वयक  विवि शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन


स्पॉट एडमिशन की काउंसलिंग में 493 सीटों के लिए 11 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विवि सभागार में आयोजित काउंसलिंग में सामान्य वर्ग के लिए प्रवेश परीक्षा में 53 और आरक्षित वर्ग के लिए 45 कट ऑफ रही। विवि ने नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी बनाकर सिर्फ मेरिट के आधार पर ही हर सीट पर प्रवेश दिया है।
विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि बीएड के दो सरकारी और 72 निजी संस्थानों की 7850 सीटों में से 7190 सीटें भरी जा चुकी हैं। मैनेजमेंट कोटा की शेष 660 सीटों को भी मेरिट के आधार पर ही आवंटित किया जाएगा। इस बार सीटें शायद ही खाली रहे। उन्होंने बताया कि एचपीयू और एसपीयू से संबद्ध सभी निजी और सरकारी संस्थानों में मेरिट आधार पर लगभग पूरी की जा चुकी सीट आवंटन प्रक्रिया में हर प्रवेश पाने वाले छात्र का पूरा रिकाॅर्ड विवि के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजमेंट कोटे में भी मेरिट से ही भर्ती
मैनेजमेंट कोटा की जो भी सीटें कॉलेज भरेंगे, उसमें भी मेरिट को दरकिनार नहीं होने दिया जाएगा। इसका भी कॉलेजों को पूरा ब्योरा विवि को भेजना अनिवार्य किया है। विवि के मेरिट आधार पर प्रवेश की इस प्रक्रिया से निजी कॉलेजों को इस बार मर्जी से सीटें भरने की कोई छूट नहीं दी गई है। इस बार काउंसलिंग से लेकर सीट आवंटन तक की प्रक्रिया का मोर्चा संभाला इससे शायद ही किसी कॉलेज में सीट खाली रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed