फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla changed the date sheet of 10 examinations of graduate degree course, their results declared

HPU Shimla: एचपीयू शिमला ने स्नातक डिग्री कोर्स की 10 परीक्षाओं की डेटशीट बदली, इनका परिणाम घोषित

Thu, 03 Apr 2025 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Apr 2025 10:32 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी और बी कॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की पूर्व में घोषित की गई डेटशीट में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla changed the date sheet of 10 examinations of graduate degree course, their results declared
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी और बी कॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की पूर्व में घोषित की गई डेटशीट में बदलाव किया है। बदली गई तिथियों में बीकॉम की बिजनेस लॉ की परीक्षा की नई तिथि 3 मई की गई है। पत्रकारिता बीजेएमसीपीएसी 102 की परीक्षा की नई तिथि 9 मई है। द्वितीय वर्ष बीए, बीएससी बीकॉम की बदली परीक्षा तिथियों में टूरिज्म की टीटीएमसी और टीटीएमसीजीई 201 की परीक्षा 10 मई को होगी। एजूकेशन के ईडीएन 201 सीसी की परीक्षा 10 मई को होगी। टूरिज्म की टीटीएमसी 204 और टीटी एमसीजीई 204 की परीक्षा 13 मई, एजूकेशन के ईडीएन 202 सीसी विषय की परीक्षा की नई तिथि 14 मई तय की गई है। इसके अलावा यूजी तृतीय वर्ष बीए, बीएससी और बी कॉम की परीक्षाओं की बदली गई तिथियों में बी कॉम की बीसी 3.2 ओल्ड और बीसी 3.1 की परीक्षा की अब 30 अप्रैल, कंप्यूटर एप्लीकेशन के सीओएमपी 302 टीएच की नई तिथि 9 मई, जर्नलिज्म के बीजेएमसीपीए डी 301 की परीक्षा की 9 मई को होगी। बदली परीक्षा की तिथियों और इस संबंद्ध में विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। छात्र इसे वहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

एमए, एमएससी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर ली पीजी परीक्षाओं में एमए और एमएससी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि बुधवार को घोषित पीजी कोर्स के परीक्षा परिणामों में एमए आर्कियोलॉजी एंड हिस्ट्री के पहले तीसरे सेमेस्टर, एमए इतिहास, एमए समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, एमएससी फॉरेंसिक साइंस एमएससी पर्यावरण विज्ञान की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। छात्र इसे लॉग इन आईडी का उपयोग कर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed