{"_id":"668fcd82b26d234ab50ac6fb","slug":"hpu-shimla-application-date-for-admission-in-upsc-coaching-batch-extended-till-17th-july-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: यूपीएससी कोचिंग बैच में प्रवेश की आवेदन तिथि 17 जुलाई तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: यूपीएससी कोचिंग बैच में प्रवेश की आवेदन तिथि 17 जुलाई तक बढ़ाई
Thu, 11 Jul 2024 05:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:48 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने यूपीएससी की काेचिंग के बैच के लिए आवेदन की समय सीमा को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र ने यूपीएससी की काेचिंग के बैच के लिए आवेदन की समय सीमा को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। केंद्र के निदेशक प्रो. जोगिंद्र धीमान ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग के बाद यूपीएससी की कोचिंग के लिए बैच बिठाने को आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
17 जुलाई को रात 11.59 तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इस बैच में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम कोचिंग एंट्रेस -2024 की लिखित परीक्षा 21 जुलाई को सुबह दस बजे से बारह बजे तक विवि परिसर में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन के लिए तय की गई शर्तें और प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके आवेदन पूरे भरे गए हो और तय की गई नई समय सीमा के भीतर जमा हो जाए।
विज्ञापन
इस प्रवेश परीक्षा और इसके लिए आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2830719 और 2833458 पर संपर्क कर सकते हैं या ई मेल या निदेशक को ई-मेल कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।