{"_id":"62b59b3b5e20a27b496a20a8","slug":"hptu-hamirpur-released-date-sheet-for-b-pharmacy-final-semester-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU hamirpur: बी-फार्मेसी अंतिम सत्र की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU hamirpur: बी-फार्मेसी अंतिम सत्र की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी
Fri, 24 Jun 2022 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jun 2022 04:39 PM IST
सार
परीक्षाएं नौ से 21 जुलाई तक होंगी। विद्यार्थी दो जुलाई तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म भरकर अपने-अपने शिक्षण संस्थान में परीक्षा शुल्क के साथ ऑफलाइन जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-फार्मेसी (पीसीआई) आठवें और अंतिम सत्र की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बी-फार्मेसी अंतिम सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नौ से 21 जुलाई तक करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बी-फार्मेसी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिग्री में दाखिला लेने के लिए कोई दिक्कत न हो, इसके चलते बी फार्मेसी अंतिम सत्र की परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया है। इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी दो जुलाई तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरकर अपने-अपने शिक्षण संस्थान में परीक्षा शुल्क के साथ ऑफलाइन जमा करवाना होगा। परीक्षाएं सुबह के सत्र में 9:00 से 12:00 बजे तक होंगी। परीक्षा से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन