फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc Paper of traffic inspector recruitment exam also leaked, fifth FIR registered

Himachal: ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ लीक, पांचवीं एफआईआर दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 10:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Mar 2023 10:29 AM IST
सार

प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ है। मामले की जांच के बाद अब विशेष जांच टीम ने बुधवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
hpssc Paper of traffic inspector recruitment exam also leaked, fifth FIR registered
पेपर लीक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ है। मामले की जांच के बाद अब विशेष जांच टीम ने बुधवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। यह पांचवीं एफआईआर है। इस बार पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दोनों बेटे नितिन और निखिल और अभ्यर्थी रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अभी तक छह विभिन्न पोस्ट की भर्तियों के संदर्भ में एसआईटी पांच मामले दर्ज कर चुकी है। छह पदों के लिए 39,938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 22 अगस्त 2021 को 14,640 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। 23 दिसंबर को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:
Himachal Weather: रोहतांग, कुंजम और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी, धर्मशाला में गिरे ओले, चार दिन खराब रहेगा मौसम
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर आयोग ने जनवरी 2022 को अभ्यर्थियों रवि कुमार, अभिषेक दरयाल, अनुराग शर्मा, कमलेश, बलवंत सिंह और हेमंत शर्मा को सफल घोषित नियुक्तियां दीं। एफआईआर दर्ज होने के बाद इनकी नौकरी पर संकट मंडराने लगा है। विजिलेंस की ओर से न्यायिक हिरासत में चल रहे चार आरोपियों के आवाज के सैंपल लेने के लिए हमीरपुर न्यायालय में दी गई अर्जी पर वीरवार को सुनवाई होनी है। बुधवार को एसआईटी ने पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर से विभिन्न मामलों में पूछताछ की। उधर, एडीजीपी विजिलेंस सतवंत अटवाल ने कहा कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज की है। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज खुलेगा भंग चयन आयोग के दरवाजे का ताला
भंग कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय का ताला वीरवार को खुलेगा। आयोग में एचएएस अधिकारी अनुपम कुमार को ओएसडी नियुक्ति किया गया है। एसआईटी जांच के लिए जरूरी रिकॉर्ड की मांग कर रही थी, लेकिन आयोग के किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं है। अब रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व कर्मचारियों में से जरूरी कर्मचारियों की सेवाएं लेने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed