{"_id":"5e85ca518ebc3e76070331e5","slug":"hpssc-hamirpur-postponed-exams-of-conductor-and-junior-auditor-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा स्थगित
Fri, 03 Apr 2020 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते कर्मचारी चयन आयोग ने कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी है। 24 नए पोस्ट कोड में भरे जाने वाले पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी 3 से 25 अप्रैल कर दी गई है। आयोग ने 19 अप्रैल को परिवहन निगम में कंडक्टरों और जूनियर ऑडिटर के पद भरने को लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। अब दोनों पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी होगा।
विज्ञापन
आयोग पहले भी तीन पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल बदल चुका है। इनमें सांख्यिकी सहायक, फील्ड असिस्टेंट और अकाउंट्स क्लर्क के पद हैं। पहले सांख्यिकी सहायक की परीक्षा 29 मार्च, फील्ड असिस्टेंट और अकाउंट क्लर्क की भर्ती परीक्षा 5 अप्रैल को थी। नए शेड्यूल के अनुसार सांख्यिकी सहायक की लिखित परीक्षा 9 मई, फील्ड असिस्टेंट और अकाउंट्स क्लर्क की परीक्षा 10 मई को होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए चयन आयोग ने एचआरटीसी बस कंडक्टर और जूनियर ऑडिटर के पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इन दोनों पोस्ट कोड की परीक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। साथ ही 24 नए पोस्ट कोड के तहत 3 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गई है। - डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
विज्ञापन