फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur paperleak case SIT visited spot with accused

पेपर लीक मामला: एसआईटी ने घटनास्थल पर ले जाकर आरोपियों से करवाई शिनाख्त

Thu, 30 Mar 2023 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Mar 2023 07:05 PM IST
सार

एसआईटी ने छह विभिन्न पोस्ट कोड के तहत पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार कोर्ट से जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

विज्ञापन
hpssc hamirpur paperleak case SIT visited spot with accused
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसआईटी ने भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को पहले चयन आयोग और उसके बाद इनके अपने निवास स्थान ले जाकर शिनाख्त करवाई और मौके से साक्ष्य जुटाए। एसआईटी जानकारी जुटाना चाह रही है कि आरोपी अभ्यर्थियों, दलालों और आयोग के कर्मचारियों ने पेपर लीक मामले में क्या-क्या माध्यम अपनाए थे। किस तर्ज पर और कितने रुपये में प्रश्नपत्रों की सौदेबाजी हुई।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में अधिकतर लेन-देन ऑनलाइन माध्यम से पाए गए हैं। इस कारण आरोपी पकड़ में आ रहे हैं। एसआईटी ने इसी सप्ताह करीब सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट से इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को सातों आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म हो रही है। एसआईटी को इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश करना है। एसआईटी इनकी पुलिस रिमांड बढ़ाने के प्रयास में है। इसी के चलते वीरवार को दिनभर एसआईटी की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। एसआईटी के सदस्य चयन आयोग के अलावा मुख्य आरोपी उमा आजाद, चपरासियों, दलाल और अभ्यर्थियों के घर पर भी गए, जहां से रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


ये लोग गिरफ्तार किए हैं एसआईटी ने
एसआईटी ने छह विभिन्न पोस्ट कोड के तहत पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार कोर्ट से जमानत पर रिहा हो चुके हैं। पिछले पांच दिन में जो कार्रवाई हुई है, उसमें एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ के आरोप में 25 और 27 मार्च को चयन आयोग के दो चपरासियों, दो अभ्यर्थियों विशाल चौधरी और दिनेश कुमार सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर और पोस्ट कोड 1036 जूनियर ऑडिटर पेपर लीक मामले में उमा आजाद के बड़े बेटे नितिन आजाद को गिरफ्तार किया। पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक पेपर लीक मामले में उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद को 27 मार्च, जबकि महिला अभ्यर्थी सुनीता देवी को 28 मार्च को गिरफ्तार किया। वर्तमान में सभी सात आरोपी 31 मार्च तक पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed