फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur joa it paper leak case prime accused to appear in court on Monday

पेपर लीक मामला: निलंबित वरिष्ठ सहायक को कल कोर्ट में पेश करेगी एसआईटी

Sun, 02 Apr 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

मुख्य आरोपी उमा आजाद के दोनों बेटों निखिल आजाद, नितिन आजाद, उनके घर पर काम करने वाले नौकर नीरज कुमार और दलाल संजीव कुमार के आवाज के सैंपल लेने के मामले में भी चार अप्रैल को हमीरपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
hpssc hamirpur joa it paper leak case prime accused to appear in court on Monday
निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को एसआईटी सोमवार फिर हमीरपुर कोर्ट में पेश करेगी। उसे पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने इस मामले में बीते माह उमा आजाद, निखिल आजाद, नितिन आजाद और आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसआईटी ने इस मामले में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हमीरपुर स्थित घनाल गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से वह 4 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है। आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार जिला कांगड़ा स्थित आरटीओ फ्लाइंग कार्यालय में सेवाएं दे रहा था। आरोप है कि रवि कुमार ने पैसे देकर भर्ती परीक्षा का पेपर हासिल किया था। भर्ती मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, एसआईटी इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर, मुख्य आरोपी उमा आजाद के दोनों बेटों निखिल आजाद, नितिन आजाद, उनके घर पर काम करने वाले नौकर नीरज कुमार और दलाल संजीव कुमार के आवाज के सैंपल लेने के मामले में भी चार अप्रैल को हमीरपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। एसआईटी को शक है कि इन आरोपियों की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक करने और उनकी सौदेबाजी में संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज के सैंपल लेने से पता चल सकेगा कि इनकी बात कहां-कहां होती रही है। 6 अप्रैल को मुख्य आरोपी उमा आजाद को कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर मामले में हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, डीआईजी विजिलेंस जी शिवा कुमार का कहना है कि एसआईटी हर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed