फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur JE Civil Bharti paper leak vigilance lodge FIR on four accused

Hamirpur News: जेई सिविल भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक, 4 पर केस दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि जेई सिविल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में एसआईटी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
hpssc hamirpur JE Civil Bharti paper leak vigilance lodge FIR on four accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 11 पदों के लिए हुई पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। इसे संबंध में विजिलेंस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 24 मई, 2022 को इसके लिए निकाले गए विज्ञापन में 8,016 ने आवदेन किया था।

विज्ञापन


5,524 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और  36 पास हुए थे। करीब तीन माह की लंबी जांच के बाद इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की पुष्टि एसआईटी ने कर दी है। शनिवार को एसआईटी ने विजिलेंस थाना हमीरपुर में अभ्यर्थी मुकेश कुमार, दलाल रणजीत सिंह, दलाल ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि जेई सिविल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में एसआईटी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौर हो कि आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को बीते माह पदमुक्त कर दिया है। वह ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी आरोपी है और अभी जमानत पर रिहा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed