फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 43 post codes

HPSSC Exam Schedule: जेओए, जेई और स्टाफ नर्स बनने के लिए हो जाएं तैयार, लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी

Thu, 31 Dec 2020 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Exam Schedule 2021 for 43 post codes
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नए साल में लिखित परीक्षा के लिए तैयार हो जाएं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग ने 43 पोस्ट कोड के तहत भरे जाने वाले विभिन्न 2203 पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेडयूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 31 जनवरी से शुरू होंगी और दो मई तक चलेंगी।

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें परीक्षाओं का शेड्यूल

विज्ञापन

पोस्ट कोड 802 जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल की परीक्षा 31 जनवरी को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 871 के तहत असिस्टेंट केमिस्ट की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 836 वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर की परीक्षा दो फरवरी को सुबह, पोस्ट कोड 820 तकनीशियन ब्यॉलर की परीक्षा इसी दिन शाम के सत्र में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन डिजाइनर पोस्ट कोड 859 की तीन फरवरी को सुबह, आर्टिस्ट पोस्ट कोड 860 की शाम के सत्र में, पोस्ट कोड 861 माउंटेनीयरिंग पर्यवेक्षक की चार फरवरी को सुबह, पोस्ट कोड 862 ट्रेकिंग गाइड की शाम के सत्र में, पोस्ट कोड 873 हवलदार इंस्ट्रक्टर/क्वाटर मास्टर हवलदार की सात फरवरी को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 877 पेट्रोल पंप अटेंडेंट की शाम के सत्र में, 864 लैबोरेटरी तकनीशियन की नौ फरवरी को सुबह, 865 पब्लिसिटी असिस्टेंट ग्रेड-2 की शाम के सत्र में, 869 इलेक्ट्रीशियन तकनीकशयन की दस फरवरी को सुबह, 876 इलेक्ट्रीशियन की शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी।

पोस्ट कोड 875 लैबोरेटरी असिस्टेंट की 11 फरवरी को सुबह, 874 कॉपी होल्डर की शाम के सत्र में, 845 जूनियर इंजीनियर की 13 फरवरी को सुबह, 878 स्टोर कीपर की शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी। 879 अधीक्षक ग्रेड-2 की 14 फरवरी को सुबह, 835 वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर की शाम के सत्र में, 885 सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स की 16 फरवरी को सुबह, 883 लाइब्रेरियन की शाम के सत्र में, 832 कुक की 17 को सुबह व 847 जेई सिविल की शाम को, 824 निरीक्षक होटल की 21 फरवरी को सुबह, 828 जेई की शाम के सत्र में, 867 सीनियर साइंटिफिक/टेक्रीकल असिस्टेंट की सात मार्च को सुबह, 846 जेई की शाम के सत्र में, पोस्ट कोड 817 जेओए आइटी की परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जाएगी।

पोस्ट कोड 872 स्टोर कीपर की 28 मार्च को सुबह, 868 डाटा एंट्री ऑपरेटर की शाम के सत्र में, 881 जेई मेकेनिकल की चार अप्रैल को सुबह, 888 सांख्यिकी सहायक की शाम के सत्र में, 825 जेई मेकेनिकल की दस अप्रैल को सुबह, 812 कंप्यूटर ऑपरेटर की शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी। पोस्ट कोड 826 जेई सिविल की परीक्षा 11 अप्रैल को सुबह, 866 सांख्यिकी सहायक की शाम के सत्र में, 882 जेई सिविल की 18 अप्रैल को सुबह, 890 लेजर कीपर की शाम के सत्र में, 892 स्टाफ नर्स की 25 अप्रैल को सुबह, जेओए अकाउंट की शाम के सत्र में, पोस्ट कोड 870 स्टेनो टाइपिस्ट की दो मई को सुबह के सत्र में और जूनियर ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा इसी शाम के सत्र में होगी। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed