फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur auction recorder paper leak accused on police remand

पेपर लीक मामला: उमा और नितिन को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी, पूर्व सचिव को भी किया जाएगा तलब

Sat, 17 Jun 2023 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Jun 2023 06:06 PM IST
सार

एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि उमा आजाद और नितिन आजाद न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। दोनों का पुलिस रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
hpssc hamirpur auction recorder paper leak accused on police remand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कृषि एवं विपणन बोर्ड में नीलामीकर्ता की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एसआईटी नामजद तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे नितिन आजाद को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है, जबकि आरोपी पूर्व सचिव को भी विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। उमा और नितिन न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व सचिव एवं आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर जमानत पर रिहा हो चुके हैं। एसआईटी ने बीते शुक्रवार को पोस्ट कोड 899 नीलामीकर्ता की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पेपर लीक मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन


पूछताछ करने के लिए एसआईटी को सबसे पहले न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपियों को न्यायालय से पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी देनी पड़ेगी। हालांकि एसआईटी पूछताछ के लिए पूर्व सचिव को नोटिस भेजकर भी विजिलेंस थाना हमीरपुर में तलब कर सकती है। 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में विजिलेंस थाना हमीरपुर में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद एक-एक करके सिलसिलेवार नौ भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में सामने आ चुके हैं और कुल आठ विभिन्न एफआईआर में 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें कला अध्यापक भर्ती, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले प्रमुख हैं।


उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि उमा आजाद और नितिन आजाद न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। दोनों का पुलिस रिमांड लेने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व सचिव जमानत पर रिहा हो चुके हैं। तीनों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed