{"_id":"62c456b4bd5b8a56ac7a33e2","slug":"hpssc-after-three-years-the-result-of-dental-hygienist-declared-health-department-got-17-operation-theater-assistants","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC Result: तीन साल बाद डेंटल हाईजीनिस्ट का परिणाम घोषित, स्वास्थ्य विभाग को मिले 17 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSSC Result: तीन साल बाद डेंटल हाईजीनिस्ट का परिणाम घोषित, स्वास्थ्य विभाग को मिले 17 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट
Tue, 05 Jul 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:51 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने डेंटल हाईजीनिस्ट व ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने डेंटल हाईजीनिस्ट पोस्ट कोड-655 के 18 पदों के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 58 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन पदों के लिए आयोग को 208 आवेदन आए थे। इनमें से 194 पात्र पाए गए। 28 मार्च 2019 को हुई लिखित परीक्षा में 144 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कोर्ट केस के चलते तीन साल बाद आए परिणाम में 58 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इनकी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा आयोग के कार्यालय में 30 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से होगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 18 पदों के ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 17 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर सामान्य वर्ग से कोई पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण एक पद खाली रहा है। इन पदों के लिए 566 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 73 पात्र पाए गए। 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
स्टेनो टाइपिस्ट की मूल्यांकन परीक्षा 23 जुलाई को
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट के पदों को भरने के लिए पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 786 स्टेनो टाइपिस्ट के पदों को भरने के लिए 23 जुलाई 2022 को आयोग के कार्यालय में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। सभी अभ्यर्थियों को इस बारे में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन