फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpseb will build four power projects of 67 MW in Chamba, MoU signed

Himachal: चंबा में 67 मेगावाट की चार बिजली परियोजनाओं का निर्माण करेगा बोर्ड, हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन

Mon, 10 Oct 2022 10:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि नई परियोजनाएं मिलने से हिमाचल में सालाना 281 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली उत्पादन शुरू होगा।

विज्ञापन
hpseb will build four power projects of 67 MW in Chamba, MoU signed
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड करीब दस वर्षों बाद नई बिजली परियोजनाओं का निर्माण करेगा। बोर्ड को चंबा में 67 मेगावाट की चार बिजली परियोजनाओं का निर्माण कार्य मिल गया है। इसके लिए जर्मनी का केएफडब्ल्यू बैंक 666 करोड़ की वित्तीय सहायता देगा। सोमवार को इस बाबत नई दिल्ली में भारत सरकार और जर्मनी के बैंक के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि नई परियोजनाएं मिलने से हिमाचल में सालाना 281 मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली उत्पादन शुरू होगा। जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में बनने वाली यह चार परियोजनाएं साई कोठी प्रथम (15 मेगावाट), साई कोठी द्वितीय (18 मेगावाट), देवी कोठी (16 मेगावाट) और हेल (18 मेगावाट) हैं। समझौते के तहत 80 मिलियन यूरो (लगभग 654 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता राशि के साथ-साथ 1.5 मिलियन यूरो (लगभग 12 करोड़ रुपये) का वित्तीय अनुदान शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इन परियोजनाओं से अतिरिक्त बिजली उत्पादन उपलब्धता के अलावा, राज्य के लोगों को विशेष रूप से चंबा जिले के दूरदराज के परियोजना प्रभावित लोगों को रोजगार मिलने में भी मदद मिलेगी। परियोजनाओं के निर्माण क्षेत्रों में सड़क और ग्रिड नेटवर्क जहां मजबूत होगा वहीं बेहतर बुनियादी सुविधाओं के कारण क्षेत्रों की आबादी की आजीविका में वृद्धि भी होगी। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल ने बताया कि परियोजनाओं का निर्माण बोर्ड की ओर से केएफडब्ल्यू डेवलपमेंट बैंक जर्मनी की वित्तीय सहायता से हिमालय में जलविद्युत कार्यक्रम के तहत निष्पादित किया जाना है। राज्य जल्द ही एक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में उभरेगा। मंगलवार को जर्मनी के बैंक और प्रदेश सरकार के बीच शिमला में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed