फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA will take report from State Vigilance of 30 postcodes, decision taken in the meeting

HPRCA: 30 पोस्टकोड की राज्य विजिलेंस से रिपोर्ट लेगा हिमाचल राज्य चयन आयोग, बैठक में लिया फैसला

Fri, 22 Dec 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

30 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया भंग कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से शुरू की गई थी जोकि एक साल भी अधर में लटकी हुई है। 

विज्ञापन
HPRCA will take report from State Vigilance of 30 postcodes, decision taken in the meeting
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में जल्द स्टेट विजिलेंस को 30 पोस्ट कोड की भर्तियों की मंजूरी के सिलसिले में पत्र लिखेगा। 30 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया भंग कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से शुरू की गई थी जोकि एक साल भी अधर में लटकी हुई है। विजिलेंस ब्यूरो हमीरपुर में इन पोस्ट कोड के बारे रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन अधूरी जानकारी प्राप्त होने पर नव गठित आयोग स्टेट विजिलेंस से इसकी तमाम रिपोर्ट लेगा। विजिलेंस के जांच के दायरे में 20 के करीब पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षा है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिन पोस्ट कोड को क्लीरेंस मिल जाएगी, उनकी भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर अंतिम नतीजे जल्द घोषित होंगे। नव गठित राज्य चयन आयोग के मुख्य प्रशासक डॉ. आरके परूथी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोग कार्यालय में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही लंबित भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन


आयोग कार्यालय में शुक्रवार को भी मुख्य प्रशासक आरके परूथी  की अगुआई में बैठकों का दौर दिन पर जारी रहा। इस बैठक में आयोग के प्रशानिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा, ज्वाइंट कंट्रोलर फाइनांस प्रदीप शर्मा और डिप्टी डीए राहुल चोपड़ा मौजूद रहे। बैठक में आयोग गठन की जरूरतों पर चर्चा हुई। कितना स्टाफ आयोग के संचालन के लिए प्र्याप्त रहेगा और ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं के लिए कितने संसाधनों की जरूरत रहेगी, इसको लेकर भी प्रपोजल तैयार कर जल्द सरकार को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि दिसंबर माह के अंत से पूर्व सानन कमेटी की सिफारिशों पर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, अंतिम निर्णय सरकार की तरफ से ही लिया जाएगा। आयोग के मुख्य प्रशासक शनिवार को हमीरपुर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


स्टेट विजिलेंस से लेंगे रिपोर्ट: मुख्य प्रशासक
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के मुख्य प्रशासक आरके परूथी  ने कहा कि स्टेट विजिलेंस से जल्द 30 पोस्ट कोड की रिपोर्ट ली जाएगी। विजिलेंस के रिपोर्ट के आधार पर इन पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर अंतिम नतीजे घोषित होंगे। बैठक में नव गठित आयोग में स्टाफ और अन्य संसाधनों की जरूरतों को लेकर खाका तैयार किया गया है। सरकार को इस सिलसिले में जल्द प्रस्ताव दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed